रायपुर ब्रेकिंग: रविवि ने जारी किया टाइम-टेबल, इस बार सख्त नियमों के साथ होगी ऑनलाइन परीक्षा
रायपुर ब्रेकिंग: रविवि ने जारी किया टाइम-टेबल, इस बार सख्त नियमों के साथ होगी ऑनलाइन परीक्षा

रायपुर। पं रविशंकर यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन एग्जाम की समय-सारिणी घोषित कर दी है, जारी टाइम टेबल के मुताबिक, 16 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

कार्यपरिषद् और विद्यापरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस बार छात्रों को दो विषय के बीच कोई अंतराल नहीं दिया जाएगा। छात्रों को सुबह 8 बजे प्रश्न पत्र मिलेंगे। वहीं शाम 3 बजे तक छात्रों को उत्तर पुस्तिका जमा करना होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।