बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Raipur City Crime: शोभा टेलीकॉम में लाखों की चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नागपुर में पकड़ा

Raipur City Crime: शोभा टेलीकॉम में लाखों की चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नागपुर में पकड़ा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Raipur City Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित शोभा टेलीकॉम दुकान में ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी के मामले में सिविल लाइन पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को नागपुर में धरदबोचा। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने गुरुवार को इस मामले का खुलासा किया।

Raipur City Crime: क्या है मामला

शोभा टेलीकॉम दुकान के मालिक विशाल विरनानी ने 23 जुलाई को सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 22 जुलाई 2025 को रात 10 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। अगले दिन सुबह 6:30 बजे पड़ोसी के फोन से पता चला कि दुकान का शटर आधा खुला है। जांच करने पर पाया गया कि शटर का ताला टूटा हुआ था और दुकान से विभिन्न कंपनियों के 87 नए व पुराने मोबाइल फोन, नकदी, मोबाइल बिल और रजिस्टर गायब थे। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने कटोरा तालाब निवासी नवीन पिंजानी के बारे में जानकारी मिली। नवीन से पूछताछ में उसने अपने साथी शेख इमरोज और दो नाबालिगों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।

पुलिस को सूचना मिली कि शेख इमरोज और दोनों नाबालिग ट्रेन से महाराष्ट्र भाग रहे हैं। इसके बाद रायपुर पुलिस ने नागपुर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तीनों को नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों को रायपुर लाया गया, जहां उनके कब्जे से चोरी के 87 मोबाइल फोन, 20,000 रुपए नकद और घटना में इस्तेमाल दो एक्टिवा वाहन बरामद किए गए।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन