बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Raipur City Crime: रायपुर रेलवे स्टेशन में चाकूबाजी, महिला घायल, अस्पताल में भर्ती

Raipur City Crime: रायपुर रेलवे स्टेशन में चाकूबाजी, महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में शुक्रवार शाम उस समय भगदड़ मच गई जब आरपीएफ जीआरपी की मौजूदगी के बीच रेलवे स्टेशन में चाकूबाजी हो गई। एक महिला पर अज्ञात आरोपी चाकू से हमला कर फरार हो गया।

Raipur City Crime: बताया जा रहा है कि यह वारदात रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस के पास हुई है। आरोपी ने महिला के गर्दन और हाथ पर हमला किया है। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

Raipur City Crime: हमलावर ऑटो चालक बताया जा रहा है। जीआरपी पुलिस आरोपी की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल घायल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन