बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Raipur City News: गणेश पंडाल में बजाया आइटम सॉन्ग, लाखेनगर में हंगामा, 12 थाने के TI तैनात, सड़कें जाम

Raipur City News: गणेश पंडाल में बजाया आइटम सॉन्ग, लाखेनगर में हंगामा, 12 थाने के TI तैनात, सड़कें जाम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के लाखे नगर में स्थापित भगवान गणेश की AI प्रतिमा को लेकर पंडाल के बाहर जमकर बवाल हो रहा है। सिंधी युवा एकता गणेश उत्सव समिति के पंडाल के पास राम भक्त सेना और हिंदू संगठन के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

Raipur City News: हिंदू संगठनों का आरोप है कि पंडाल में देर रात फिल्मी और अशोभनीय गाने बजाए गए। शिकायत के बाद आजाद चौक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि समिति को पहले भी प्रतिमा के मूल स्वरूप में स्थापना करने के लिए कहा गया था, लेकिन भगवान के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की गई।

Raipur City News: वहीं लाखे नगर में सड़क को जाम कर दिया गया है। दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कत हो रही है। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं, जो नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। बवाल के बीच 12 थानों के थानेदार मौके पर मौजूद हैं। साथ ही बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन