रायपुर क्राइम: सड्डू शराब भट्ठी पर डकैती की कोशिश, सेल्समैन पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू शराब भट्ठी पर डकैती की कोशिश की गई। बीती रात दुकान बंद होने के बाद 10 से 12 हथियारबंद डकैतों ने शराब दुकान पर जमकर उत्पात मचाया।

कैश काउंटर में घुसने से मना करने पर शराब भट्टी के सेल्समैन को चाकुओं से 6-7 वारकर फरार हो गए। सेल्समैन देवेंद्र पाठक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  बड़ी खबर : सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर कोर्ट ने 16 अप्रैल तक फैसला रखा सुरक्षित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।