Raipur Crime Hookah bar was running on a rented house in Samta Colony, 3 arrested in police raid
Raipur Crime Hookah bar was running on a rented house in Samta Colony, 3 arrested in police raid

रायपुर। Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में पुलिस ने किराए के घर में दबिश देकर हुक्का बार संचालित करने वाली युवती सहित 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

Raipur Crime: मामले की जानकारी देते हुए IPS मयंक गुर्जर ने बताया कि मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर समता कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर के पास स्थित मुकेश गुप्ता के घर पर छापा मारा जहां कालीबाड़ी निवासी आरोपी अभिषेक होतवानी, बंधवापारा पुरानी बस्ती निवासी देव धनवानी और अग्रसेन चौक निवासी 19 वर्षीय युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

Raipur Crime: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किराये के मकान में बड़ी संख्या में स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं का आना-जाना लगा रहता था,सूचना मिलने पर रेड कार्यवाही की गई जहां से भारी मात्रा में हुक्का पॉट,सिगड़ी,कोल बॉक्स, चिमनी, चिलम पाइप, फॉयल पेपर, फ्लेवर, नोज़ल सहित तकरीबन डेढ़ लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।