Landing Affected By Bad Weather -मुंबई से रायपुर वाली फ्लाइट के यात्री नागपुर में ग्राउंड हुए
Landing Affected By Bad Weather -मुंबई से रायपुर वाली फ्लाइट के यात्री नागपुर में ग्राउंड हुए

रायपुर। बादल छंटते ही छत्तीसगढ़ का बड़ा हिस्सा घने कोहरे की चपेट में आ गया है। मंगलवार सुबह रायपुर के ऊपर अचानक धुंध छा गई, जिसकी वजह से विमानों को रनवे नहीं दिख रहा था। कोहरे की वजह से काफी देर तक विमानों की आवाजाही ठप रही।

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक सामान्य उड़ान के लिए रनवे पर दृश्यता 1200 मीटर की होनी चाहिए। यानी पायलट को 1200 मीटर तक दिखना चाहिए, लेकिन सुबह 400 मीटर से आगे देखना लगभग असंभव हो गया था।

कुछ देर तक आसमान में ही मंडराता रहा मुंबई से आने वाला विमान,9 बजे के बाद लैंडिंग

विजिबिलिटी कम होने की वजह से मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली आने-जाने वाले कई विमान प्रभावित हुए। मुंबई से आने वाला एक विमान तो कुछ देर तक आसमान में ही मंडराता रहा। विजिबिलिटी में सुधार के बाद उसे उतरने की इजाजत मिली। बताया जा रहा है कि 9 बजे के बाद स्थितियों में कुछ सुधार आया और सेवाओं को शुरू किया जा सका है।

See also  CG Weather Update: अंबिकापुर में पारा 15.9 डिग्री पर पहुंचा, रायपुर के आउटर में होने लगा ठंड का अहसास

नमी की वजह से घना कोहरा

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा का कहना है, एक दिन पहले प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। ऐसे में वातावरण में पर्याप्त नमी मौजूद थी।

बादल छंटते ही अचानक तापमान में कमी आई तो पानी के कण संघनित हो गए। यही घना कोहरा है। धूप निकलते ही यह छंट भी जाता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।