रायपुर। Raipur News: होली त्यौहार के दौरान हुड़दंग पर लगाम लगाने रायपुर पुलिस ने तगड़ी नाकाबंदी की है। शहर के भीतर 60 से अधिक चौक चौराहों में फिक्स बैरिकेडिंग कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्यवाही के लिए आईटीएमएस सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन कैमरो से लगातार की जा रही निगरानी।

Raipur News: होली के पहले 325 से अधिक हुड़दंगियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही, 300 से अधिक दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के विरुद्ध जब्ती की कार्रवाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देश पर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शहर के भीतर एवं बाहर प्रमुख मार्गों एवं चौक चौराहों में फिक्स बैरिकेडिंग कर चेकिंग पॉइंट लगाया गया है। विशेष चेकिंग अभियान कारवाही में यातायात पुलिस रायपुर के साथ ही साथ संबंधित थाने से भी बल लगाया गया है।

See also  सोशल मीडिया के पोस्ट सामग्री पर नजर रखने के लिए रायपुर में बनाई जा रही इन्वेस्टिगेशन-मॉनिटरिंग लैब, रियल टाइम निगरानी के लिए भी सक्रिय रहेगी पुलिस

Raipur News: बता दें कि होली त्यौहार के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा नशे की हालत में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर स्वयं तथा दूसरों की जान को जोखिम में डाला जाता है। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है साथ ही ऐसे उपद्रवी तत्वों द्वारा हुड़दंग कर शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न किया जाता है जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

Raipur News: हुड़दंगियों पर नकेल कसने आईटीएमएस सीसीटीवी कैमरा एवं 06 ड्रोन कैमरा के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही शहर के 60 से अधिक चौक चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर फिक्स बैरिकेडिंग कर नाकेबंदी पॉइंट लगाया गया है जिसमें आरक्षक से निरीक्षक स्तर तक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो लगातार 72 घंटे तक चौक में उपस्थित रहकर चेकिंग कारवाही करेंगे।

होली के पहले दिन 325 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस की विशेष अभियान कार्यवाही

See also  IAS Subodh Singh Fake Facebook ID: मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के नाम पर फर्जी अकाउंट, परिचितों से मांगे पैसे

Raipur News: होली के दौरान अपराधों पर लगाम एवं नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए लगाए गए फिक्स बैरिकेड नाकाबंदी प्वाइंटों पर होली के पहले दिन 325 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कारवाही किया गया। जिसमें 300 सबसे अधिक दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के विरुद्ध जब्ती की कार्रवाई की गई। 10 से अधिक वाहन चालकों के व्रत मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर चालान काटा गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।