गुंडों और बदमाशों
होली में उत्पात मचाने वाले गुंडों और बदमाशों पर रहेगी रायपुर पुलिस की पैनी नजर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली त्योहार को देखते हुए पुलिस ने कमर कस ली. पुलिस की गुंडों और बदमाशों पर पैनी नजर रहेगी. पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रायपुर के इलाकों के गुंडों और बदमाशों की जांच करने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने अपने मातपुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में होली के दौरान कोई भी अनहोनी घटना को रोकने के लिए निर्देशित किया है।

आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने निर्देश

इसके तहत एसएसपी ने गुंडों एवं निगरानीशुदा बदमाशों की चेकिंग कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने निर्देश दिए हैं। इसे देखते हुए शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक एवं थानों प्रभारियों की ओर से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बदमाशों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 222 गुंडे उपस्थित, 131 गुंडे फरार एवं 58 गुंडे जेल में निरूद्ध पाए गए। ठीक इसी प्रकार 136 निगरानी उपस्थित, 70 निगरानी फरार एवं 52 निगरानी को जेल में निरूद्ध होना पाया गया। उपस्थित बदमाशों को थानों में बुलाकर उनकी क्लास लेकर परेड़ ली गई तथा गुंडे एवं निगरानीशुदा बदमाशों को समझाइश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांतिपूर्वक अपने परिवार के साथ अपना जीवन यापन करें।

See also  कोरोना : राशन दुकानों में लगी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं किया जा रहा है पालन, संक्रमण फैलने का बढ़ा खतरा

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग

पुलिस द्वारा जब भी उन्हें थाना उपस्थित होने के लिए कहा जाता है तो वे तत्काल थाने में उपस्थित हों और क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। कुछ गुंडों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की गई। जो बदमाश फरार हैं, उनकी लगातार पतासाजी की जा रही है।

पुलिस की जनता से अपील

एसएसपी ने सभी मातहत अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान विघ्न और उत्पात मचाने वाले लोगों को चिह्नांकित कर ऐसे अपराधिक तत्वों और उपद्रवी व्यक्तियों के विरूद्ध होली के पहले ही सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। रायपुर पुलिस द्वारा आम जनता से भी अपील की जाती है कि होली को शांति पूर्वक मनाते हुए रायपुर पुलिस का सहयोग करें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  सत्ता का खुमार- IG के साथ कांग्रेसी नेता ने की बदतमीजी, कार्यकर्ताओं को सीएम के साथ जाने से रोका तो भड़के नेताजी देखें Video

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।