अंबिकापुर। सरगुजा रियासत की राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई। गमगीन माहौल में उनके पार्थिव देह को मुखाग्नि उनके पुत्र और पंचायत व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी।

इससे पहले उनके पार्थिव देह को सरगुजा पैलेस में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां बड़ी संख्या में नेताओं के अलावा आम जनता ने भी अपनी राजमाता के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम क्रिया पूरी की गई।

 

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल, खादयमंत्री अमरजीत भगत,स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह, विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अंबिकापुर पहुंचे थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  जम्मू-कश्मीर: सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला, तीन आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।