जयपुर। Rajasthan News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करने से पहले प्रदेश कांग्रेस में सीएम पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। राजस्थान में पायलट समर्थक यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश मीणा ने इस्तीफा देने के इसके बाद 41 यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने बताया कि पदाधिकारियों को उनकी निष्क्रियता पर हटाया गया है।

Rajasthan News: यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा ने कहा कि कौन इस्तीफा देता है या नहीं देता है, यह मेरा काम नहीं है। मुझे कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, उसे मैं निभा रहा हूं।

Rajasthan News: वहीं यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शाह मोहम्मद ने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारी लंबे समय से काम नहीं कर रहे थे। वे लगातार बैठकों में अनुपस्थित चल रहे थे। संगठन ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर टास्क फोर्स बनाई थी, उसे लेकर भी पदाधिकारी जिम्मेदारी नहीं ले रहे थे। इसलिए उन्हें हटाया गया है।

हटाए जाने वाले पायलट समर्थक

Rajasthan News: बता दें कि सात प्रदेश महासचिव, 13 प्रदेश सचिव और 21 प्रदेश सह सचिव हैं। माना जा रहा है कि ये सभी पायलट समर्थक हैं। बता दें कि राकेश मीणा भी पायलट समर्थक हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में पायलट के साथ नाइंसाफी की बात लिखी थी।

Rajasthan News: जानकार सूत्रों के अनुसार समन्वय समिति से इन तीनों नेताओं को दूर रखने के पीछे की मंशा यह भी है कि भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान प्रवास के दौरान किसी प्रकार की कोई विवादित स्थिति या विवादित बयानबाजी किसी भी विरोधी पक्ष या कांग्रेस के किसी भी पक्ष की तरफ़ से न हो।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।