बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

सीजी: राजीव प्रकाश को आईआईटी भिलाई का निदेशक नियुक्त, रजत मूना गांधीनगर जाएंगे,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

सीजी: राजीव प्रकाश को आईआईटी भिलाई का निदेशक नियुक्त, रजत मूना गांधीनगर जाएंगे,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली/रायपुर। Rajeev Prakash appointed as Director of IIT Bhilai: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आठ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जिनमें दो को दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त किया गया है। सूची में राजीव प्रकाश को आईआईटी भिलाई का निदेशक नियुक्त किया गया है।

Rajeev Prakash appointed as Director of IIT Bhilai: आईआईटी भिलाई के निदेशक रजत मूना को आईआईटी गांधीनगर का निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि आईआईटी धारवाड़ के निदेशक पी. सेशु को आईआईटी गोवा के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

दो आईआईटी निदेशकों, जिन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त किया गया है, उनमें के एन सत्यनारायण (आईआईटी तिरुपति) और मनोज सिंह गौर (आईआईटी जम्मू)शामिल हैं।

शेषाद्री शेखर और श्रीपद करमलकर -दोनों आईआईटी मद्रास में प्रोफेसर- को क्रमशः आईआईटी पलक्कड़ और आईआईटी भुवनेश्वर के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

आईआईटी खड़गपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के वी आर देसाई को आईआईटी धारवाड़ का निदेशक नियुक्त किया गया है।

आईआईटी बीएचयू के ‘स्कूल ऑफ मैटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ से राजीव प्रकाश को आईआईटी भिलाई का निदेशक नियुक्त किया गया है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन