बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

विधायक बृहस्पति सिंह के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे राज्ससभा सांसद रामविचार नेताम, कहा-झूठी बयानबाजी पर दर्ज करें एफआईआर

विधायक बृहस्पति सिंह के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे राज्ससभा सांसद रामविचार नेताम, कहा-झूठी बयानबाजी पर दर्ज करें एफआईआर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रामानुजगंज/बलरामपुर। रामानुजगंज कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह और राज्ससभा सांसद रामविचार नेताम के बीच विवाद का मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। शुक्रवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम बलरामपुर जिला के कोतवाली थाना पहुंचे। नेताम ने थाने को सौंपी गई अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि विधायक बृहस्पति सिंह पर एफआईआर दर्ज की जाए।

बता दें कि कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने रामविचार नेताम पर आरोप लगाया था कि वह मेरी हत्या कराना चाहते हैं इसके लिए वह यज्ञ करा रहे हैं और बलि भी दिए हैं। जिसके बाद नेताम ने कहा था कि बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस विधायक टीएस सिंहदेव पर लगाए गए झूठे आरोप के लिए माफी मांग ली है, नेताम ने कहा था कि बृहस्पति सिंह अब उनके माफी कब मांगेंगे। नेताम ने पुलिस को सौंपी अपनी शिकायत में कहा है कि झूठी बयानबाजी करने पर बृहस्पति सिंह पर एफआईआर दर्ज की जाए। नेताम ने कहा है कि अगर उन पर लगाए गए झूठे आरोप में कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह माफी नहीं मांगते हैं तो वे मानहानि का केस दर्ज कराएंगे। इस दौरान उनके साथ अनुराग सिंहदेव, अंबिकेश केसरी व अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन