बिलासपुर। नगर के सरकंडा थाना इलाके में नाबालिग छात्रा के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। 26 जनवरी के दिन पुलिस परेड में गणतंत्र दिवस समारोह देखकर लौट रही थी।

उसी दौरान कुछ युवक लिफ्ट देने के बहाने उसे अपनी कार में बैठाकर बिरकोना ले गए, जहां उसके साथ रेप किया। पीडि़ता के परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में मंगलवार को तीन नाबालिग समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सरकंडा थाना प्रभारी के मुताबिक 26 जनवरी की शाम को नाबालिग ने अपने परिजनों के साथ मिलकर सरकंडा थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि वो अपनी छोटी बहन के साथ देवकी नंदन स्कूल से संस्कृतिक कार्यक्रम देखकर वापस अपने घर जा रही थी।

जबड़ापारा में उसके पड़ोसी दीपक सिंह अपने अन्य नाबालिग दोस्तों के साथ आकर उसे कार आई 10 कमांक सीजी 13 सी 3331 बैठाकर घर छोडऩे के लिए लिफ्ट दिया। फिर उसे बिरकोना की ओर सुनसान जगह पर ले जाकर चाउमीन, कोल्ड्रिंक खिलाया पिलाया।

See also  यहां परिणाम से पहले कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से हो गई थी मौत, अब 400 वोटों से आगे

दीपक ने फोन कर अपने साथियों योगेश वर्मा, राहुल देवांगन को बुला लिया और जब पीडि़ता टॉयलेट जाने गाड़ी से उतरी तो आरोपी योगेश वर्मा उसे टॉयलेट दिखाने के बहाने एक जर्जर मकान में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

मना करने पर उसे बेल्ट से मारपीट कर उसे डरा धमका कर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और किसी को नहीं बताने धमकी देकर वहां से चला गया। इसके बाद मामले की जांच की गई।

पुलिस ने दबिश देकर दीपक सिंह, योगेश वर्मा और राहुल देवांग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि एक युवक ने उसके साथ रेप किया है।

बाकी युवकों ने उसका घटना में सहयोग किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में 3 नाबालिग भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

See also  ED ने की आरक्षक पर कार्रवाई, लिया रिमांड में

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।