दिल्ली। राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ अब अपना खुद का न्यूज चैनल शुरु करने जा रहा है। योजना के मुताबिक अगले

2020 के फरवरी महिने से इस न्यूज चैनल की कार्य शुरू हो जाएगी। देश की एक संगठन राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ

जो 27 सितम्बर 1925 को डॉ. केशवबलीराम हेडगेवार ने नागपुर के एक स्थान में छोटे बच्चों के साथ इस संगठन

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ की स्थापना की थी।

 

आज इस संगठन को 90 साल से भी अधिक हो गया है। जानकारी के मुताबिक आरएसएस अपना खुद का

ऑनलाइन न्यूज एग्रीगेटर प्लेटफार्म शुरू करने की योजना बना रहा है। जिसको लेकर संघ की टीम काम में

जुटी हुई है। इस आनलाइन न्यूज चैनल का नाम भी रख दिया गया है। इसे ‘रितम’ नाम से जाना जाएगा।

जिसका अर्थ है ‘सत्य’ ।

 

दरअसल संघ लोगों को अपनी विचारधारा और राष्ट्रवाद के बारे में बताने के लिए ये आनलाइन चैनल लांच करने

जा रहा है। जिसका मकसद लोगों को आरएसएस की नीतियों औऱ विचारों के बारे में बताना और जागरुकता

फैलाना है। कुछ पत्रकार और तकनीकी जानकार इस परियोजना पर दिल्ली में काम कर रहे हैं। ‘रितम’ अंग्रेजी

और क्षेत्रीय भाषाओं में भी लांच किया जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।