कॉर्डेलिया क्रूज पर रेव पार्टी: सैनिटरी पैड में ड्रग्स छिपाकर ले गई थीं मुनमुन? सामने आया वीडियो

मुंबई। ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज पर ड्रग्स की जब्ती के केस में अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे अर्यान खान (Aryan Khan) के साथ ही मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) भी गिरफ्तार हुई थीं। ऐसे में अब इस केस को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कि ये वीडियो एनसीबी ने शेयर किया है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि कैसे क्रूज से पकड़ी गई आरोपी मुनमुन धमीचा ने सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स पिल को छिपाया था।

एनसीबी ने शेयर किया वीडियो

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो को एनसीबी ने शेयर किया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि NCB ने बताया है कि यह मुनमुन के कमरे से सीजरिंग का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था। 28 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि सैनिटरी पैड्स के अंदर एक कागज की पुड़िया में ड्रग पिल छिपाई गई है। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।