RBI दे रहा सस्‍ते में सोना खरीदने का मौका! कल से 4 जून तक सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए खुलेगा सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड
RBI दे रहा सस्‍ते में सोना खरीदने का मौका! कल से 4 जून तक सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए खुलेगा सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) एक बार फिर लोगों को सस्‍ते में सोना (Cheap Gold) खरीदने का मौका दे रहा है। आरबीआई ने बताया कि सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड स्‍कीम 2021-22 (SGB Scheme 2021-22) के लिए इश्‍यू प्राइस तय कर दिया गया है।

रिजर्व बैंक के मुताबिक, इस बार योजना के तहत गोल्‍ड की कीमत (Gold Price) मौजूदा बाजार भाव से थोड़ी ज्‍यादा यानी 4,889 प्रति ग्राम तय की गई है। योजना के तहत तीसरी किस्‍त सब्‍सक्रिप्‍शन (SGB Subscription) के लिए 31 मई से 4 जून 2021 तक 5 दिन के लिए खुली रहेगी।

कैसे तय किया जाता है इश्‍यू प्राइस

केंद्र सरकार की ओर से बॉन्‍ड जारी करने वाले रिजर्व बैंक ने बताया कि एसजीबी का इश्‍यू प्राइस (Issue Price) 24 कैरेट गोल्‍ड के पिछले 3 कारोबारी सत्र के दौरान बंद भाव के औसत के आधार पर तय किया जाता है, ऐसे में इस बार गोल्‍ड बॉन्‍ड का इश्‍यू प्राइस 4,889 रुपए प्रति ग्राम तय हुआ है यानी 10 ग्राम सोने की कीमत 48,890 रुपए होगी।

कहां से और कितने गोल्‍ड के बराबर खरीद सकते हैं बॉन्‍ड

गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी होगी। स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक में इनकी बिक्री नहीं होती है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक वित्त वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम 4 किग्रा सोने के बॉन्ड खरीद सकता है, न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है। ट्रस्‍ट या उसके जैसी संस्‍थाएं 20 किग्रा तक के बॉन्‍ड खरीद सकती हैं।

रिजर्व बैंक के मुताबिक, गोल्ड बांड को ऑनलाइन खरीदने पर प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट (Gold Price Discount) मिलेगी। आसान शब्‍दों में समझें तो ऑनलाइन गोल्‍ड बॉन्‍ड खरीदने वालों को इश्‍यू प्राइस 4,839 रुपए प्रति ग्राम पड़ेगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।