CG Breaking: मंत्री टीएस सिंहदेव करीबी बिलासपुर MLA शैलेष पाण्डेय को 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित करने की सिफ़ारिश, सरकार के ख़िलाफ़ बयानबाजी पर शहर कांग्रेस का प्रस्ताव

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सीएम पद की लड़ाई अब पार्टी के दफ्तर से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गई है। ताजा घटनाक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएएस सिंहदेव के करीबी बिलासपुर के कांग्रेस विधायक शैलेष पाण्डेय के खिलाफ कोतवाली के घेराव और सरकार के ख़िलाफ़ बयान पर अनुशासनात्मक कार्रवाई एवं पार्टी से निष्कासित करने की सिफ़ारिश जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी ने की है।

बता दें कि बुधवार को कोतवाली के घेराव और उस दौरान दिए गए बयान को लेकर विधायक शैलेश पांडे को पार्टी से निष्कासित करने की सिफ़ारिश जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी ने की है। इस तरह का प्रस्ताव गुरुवार को हुई कार्यकारणी की मीटिंग में लिया गया।

जानें क्या था विधायक ने

दरअसल कांग्रेस नेता पंकज सिंह के साथ सिम्स में हुए कथित विवाद को लेकर कांग्रेस विधायक शैलेश पांडे की अगुवाई में बुधवार को कोतवाली थाने का घेराव किया गया था। इस दौरान नारेबाजी भी की गई थी। साथ ही संवाददाताओं के सामने शैलेश पांडे ने यह सवाल किया था कि हम हम लोग टीएस सिंहदेव के आदमी हैं….. क्या इसलिए चुन-चुन कर पुलिस हमें ठोंक रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि ऊपर के निर्देश पर इस तरह की अन्यायपूर्ण कार्रवाई की जा रही है।

See also  पुलिस विभाग में इन दो अधिकारीयों का हुआ तबादला, साथ में बढ़ा ओहदा, देखें आदेश...

शहर कांग्रेस कमेटी की मीटिंग छाया रहा मुद्दा

विधायक शैलेष पांडेय के इस बयान की व्यापक प्रतिक्रिया हुई थी। गुरुवार को हुई शहर कांग्रेस कमेटी की मीटिंग में यह मुद्दा छाया रहा। लोगों का कहना था कि पंकज सिंह कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं उन्हें लेकर किसी तरह की बात नहीं है। लेकिन, कांग्रेस पार्टी के विधायक होने के बावजूद शैलेश पांडे ने जिस तरह इस मामले में बयान दिया है वह आपत्तिजनक है और इस पर कार्यवाही होनी चाहिए।

बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित किया कि इस मामले में विधायक शैलेश पांडे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाना चाहिए।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, राजेंद्र शुक्ला, नरेंद्र बोलर सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।

See also  बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को मिली धमकी… 20 लाख की फिरौती की मांग… बोला, पैसा नहीं दिया तो बेटी को...

बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ ही पार्षद और जिला पंचायत सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था। बुधवार को हुए घटनाक्रम के सिलसिले में शहर कांग्रेस की यह बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है। यह प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। उनकी ओर से किस तरह की कार्यवाही की जाती है यह आने वाले समय में ही सामने आ सकता है। फिलहाल इस मुददे पर प्रदेश की राजनीति एकबार फिर गरमा गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।