बुधवार शाम को सिलतरा से गायब हुए

रायपुर। प्रदेश के नामी उद्योगपति का एक रिश्तेदार बुधवार शाम से लापता हो गए हैं। इस खबर से शहर में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के बड़े उद्योगपति का एक रिश्तेदार प्रवीण सोमानी (42 वर्ष) के बुधवार शाम 6 बजे से सिलतरा इलाके से गायब होने की सूचना मिली है।

देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी पूछताछ व तलाश शुरू हुई, तो उसकी कार रेंज रोवर क्रमांक सीजी 10 एएल 9637 रामकुटीर सोसायटी के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली।

दोपहर खबर लिखे जाने तक लापता युवक का कोई पता नहीं चला था।

प्रदेश के नामी उद्योगपति के परिवार का सदस्य होने से घटना की खबर शहर में तेजी से फैल गई।

बताया जाता है कि लापता युवक सिलतरा में स्क्रैप का उद्योग चलाते हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  CG News: छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को बड़ी राहत, अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, नहीं लगाना पड़ेगा बैंकों के चक्कर, नवंबर माह में चलेगा विशेष अभियान

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।