बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Release Date : सामने आई ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज डेट, एक बार फिर देखने को मिलेगी अजय देवगन की शानदार एक्टिंग…

Release Date : सामने आई ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज डेट, एक बार फिर देखने को मिलेगी अजय देवगन की शानदार एक्टिंग…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। Release Date : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ आखिरकार सुर्खियों में है। साल 2019 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, चाहे वह कहानी हो या गाने, दोनों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इसके सीक्वल में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह एक बार फिर अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।

अजय देवगन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें कैप्शन लिखा है “प्यार का सीक्वल है क्रूशल, क्या आशीष को मिलेगा आयशा के पैरेंट्स का अप्रूवल?” साथ ही #FamilyVsFamily हैशटैग ने फिल्म की कहानी के बारे में थोड़े संकेत दे दिए हैं। जहां दिल और रिश्तों के बीच टकराव देखने को मिलेगा।

Release Date : फिल्म में इस बार एक नया ट्विस्ट भी जुड़ा है। इसमें आर माधवन अहम भूमिका में दिखाई देंगे। मोशन पोस्टर में वह अजय देवगन को कार से धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे साफ संकेत मिलता है कि दोनों किरदारों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा। फैंस का कहना है कि इस सीक्वल में रोमांस और ड्रामा के साथ जबरदस्त कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।

Akshay Ajay Behra
लेखक / पत्रकार:

Akshay Ajay Behra

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन