बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Reliance Infra's 13 bank accounts seized: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रा के 13 बैंक खाते सीज, 54.82 करोड़ की संपत्ति जब्त

Reliance Infra's 13 bank accounts seized: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रा के 13 बैंक खाते सीज, 54.82 करोड़ की संपत्ति जब्त
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Reliance Infra's 13 bank accounts seized: नई दिल्ली| प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (R-Infra) के 13 बैंक खातों में विदेशी मुद्रा कानून (FEMA) के कथित उल्लंघन के मामले में लेन-देन पर रोक लगा दी। इसके बाद एजेंसी ने 54.82 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली।

Reliance Infra's 13 bank accounts seized: ईडी का आरोप है कि रिलायंस इंफ्रा ने अपनी स्पेशल पर्पज़ व्हीकल्स (SPVs) के जरिए NHAI की हाईवे परियोजनाओं से जुड़े सार्वजनिक धन में गड़बड़ी की। जांच में सामने आया कि कंपनी ने यह पैसा अवैध तरीके से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भेजा। यह पूरा मामला वर्ष 2010 में मिले एक हाईवे निर्माण टेंडर से जुड़ा है, जिसके तहत कंपनी को जयपुर-रींगस हाईवे (JR Toll Road) बनाने का EPC कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था।

Reliance Infra's 13 bank accounts seized: बता दें, इसी मामले में ईडी ने पिछले महीने अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, अंबानी पेश नहीं हुए और उन्होंने कहा कि वह सिर्फ वर्चुअल तरीके से ही उपस्थित हो सकते हैं। अभी यह साफ नहीं है कि ED ने उन्हें दोबारा समन भेजा है या नहीं। कुल मिलाकर, ईडी की यह कार्रवाई रिलायंस इंफ्रा के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है और जांच एजेंसी अब इस मामले को आगे खंगाल रही है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन