Covid-19 से मरने वाले कर्मचारियों की फैमिली को 5 साल तक सैलरी देगी रिलायंस, पढ़ाई का भी खर्च उठाएगी
Covid-19 से मरने वाले कर्मचारियों की फैमिली को 5 साल तक सैलरी देगी रिलायंस, पढ़ाई का भी खर्च उठाएगी

मुंबई। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने ऐलान किया कि इस महामारी के कारण जिन कर्मचारियों की मौत हो गई है, कंपनी उन्हें अगले पांच साल तक की सैलरी देगी। इसके अलावा कंपनी बच्चों के ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस, हॉस्टल और किताबों का पूरा खर्च देगी।

इसके साथ ही बच्चे जब तक ग्रेजुएशन नहीं कर पाते हैं तब तक पति या पत्नी, मां-बाप और बच्चों के हॉस्पिटालाइजेशन कवरेज का 100 फीसदी प्रीमियम देंगे। इसके अलावा जिन कर्मचारियों को कोरनावायरस हुआ या उनके परिवार में किसी को संक्रमण हुआ है वे शारीरिक और मानसिक रिकवरी तक Covid-19 लीव ले सकते हैं।

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 2 जून को बताया कि जो कर्मचारी पेरोल पर नहीं है उनके परिवार के मदद के लिए 10 लाख रुपए देगी। यह रकम रिलायंस फाउंडेशन की तरफ से दिया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  महिलाएं बगैर कपड़ों के भी अच्छी लगती हैं : बाबा रामदेव

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।