गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

गणतंत्र दिवस : पुलिस परेड मैदान में पार्किंग व्यवस्था तय, इन मार्गों पर सुबह से ही बंद रहेगा आवागमन

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पार्किंग व्यवस्था तय कर ली गई है। इसमें आम दर्शकों के अलावा वीआईपी, वीवीआईपी के कार पार्किंग के लिए पृथक-पृथक व्यवस्था की गई है।

लाल कार पासधारी वाहन

जिन वाहनों में लाल रंग का पास होगा वे अपने वाहन से पीडब्ल्यूडी चौक, छग कालेज, कुंदर पैलेस, लोनिवि कालोनी होकर एमटी वक्र्स शॉप गेट होकर वायरलेस आफिस के सामनेसे होकर बालीबाल ग्राउंड और आफिसर्स मेस के पास वाहन पार्क करेंगे।

हरा पासधारी वाहन

जिन वाहनों में हरे रंग का पास होगा वे अपने वाहनों को सेंट पॉल स्कूल के मैदान में रख सकते हैं। छत्तीसगढ़ कालेज की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश कुंदर पैलेस टर्निंग के पास से होगा एवं महिला थाना की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग सेंट पॉल स्कूल के मुख्य द्वार से होगा।

स्कूल बसों की पार्किंग

परेड मैदान में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अन्य संस्थानों के प्रतिभागियों को लेकर आने वाले बसों का प्रवेश पुलिस लाइन के पिछले गेट से होगा, छात्रों को उतारकर ये बसें बूढ़ातालाब परिक्रमा पथ पर एक लाइन से किनारे पार्र्किंग होगी। छात्र-छात्राएं व अन्य लोग पुलिस लाईन धमतरी गेट से पैदल परेड ग्राउंड में प्रवेश करेंगे।

अन्य वाहनों की पार्किंग

सिद्धार्थ चौक, पुरानीबस्ती की ओर से आने वाले बिना पासधाी वाहन जिनके पास किसी तरह का पास नहीं होगा। वे अपने वाहन को पुलिस लाईन पिछला गेट के पास से बूढ़ातालाब परिक्रमा पथ पर एक लाइन से किनारे पार्क कर सकेंगे और पैदल पुलिस परेड ग्राउंड में प्रवेश करेंगे।

इसके अलावा पीडब्ल्यूडी चौक की ओर से आने वाले बिना पासधारी वाहन सेंट पॉल स्कूल के मैदान में वाहन पार्क कर सकते हैं और पैदल मैदान में प्रवेश कर सकते हैं।

मीडिया की वाहनें हैलीपेड के बगल में होगी पार्क

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को कव्हरेज करने आने वाले मीडिया के ओबी वैन पुलिस लाईन के धमतरी गेट से प्रवेश करेगी और हैलीपेड के किनारे पार्क होगी। परेड ग्राउंड के चारों ओर वीआईपी मार्ग को छोडकऱ अन्य मार्गों में पार्किंग निषेध होगी।

कालीबाड़ी मार्ग सुबह 7 बजे से रहेगा बंद

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य आयोजन को देखते हुए सुबह 7 बजे से धमतरी, राजिम की ओर से तथा कालीबाड़ी चौक की ओर से आने वाले बड़े और भारी वाहनों का प्रवेश सिद्धार्थ चौक टिकरापारा से लेकर कालीबाड़ी चौक तक सुबह 7 बजे से प्रतिबंधित रहेगा जो कार्यक्रम समाप्ति और भीड़ छंटते तक जारी रहेगा।

यातायात-डायवर्सन

पेंशनबाड़ा चौक से पुलिस लाइन की ओर सभी प्रकार के वाहनों को आना, पीडब्ल्यूडी चौक एवं महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर बिना पासधारी वाहन एवं स्कूल बसों का आना, सिद्धार्थ चौक से कालीबाड़ी चौक् की ओर राजिम मार्ग के बस, डीजल, पेट्राल, सब्जी वाहन एवं अन्य सभी प्रकार के छोटे माल वाहन का आना, खजाना चौक से कालीबाड़ी की ओर बस आना, मार्ग से आवागमन करने वाले बस स्टैण्ड के केनाल लिकिंग रोड होकर तेलीबांधा रिंग रोड नंबर 1 होकर आवागमन कर सकते हैं।

इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पुलिस मैदान में शराब, बीड़ी, गुटखा, तंबाखू, माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ, छाता, बोर्ड, चाकू, कटार, कैंची, ब्लेड, धारदार वस्तु, पालतू जानवर आदि प्रतिबंधित रहेगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन