गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

प्रमोशन में आरक्षण का मामला : सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस ने दिया धरना

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मंत्री डहरिया ने कहा – जिस तरह से अंग्रेजों को भगाया है उसी तरह से भाजपाइयों को भी भगाएंगे

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रमोशन में आरक्षण मामले में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गए फैसले के बाद रविवार को देशभर में कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है। राजधानी के फायर ब्रिगेड चौक में कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना दिया, जिसमें नगरीय एवं प्रशासन मंत्री शिव डहरिया भी शामिल हुए। मंत्री डहरिया ने कहा कि जिस तरह से अंग्रेजों को भगाया है उसी तरह से भाजपाइयों को भी भगाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्देश पर आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के जनविरोधी नीतियां और जिस तरह से संवैधानिक अधिकारों का अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षण को लेकर के कटौती का काम कर रही है। उसके लिए आज हम सब इकट्ठा हुए हैं।

हम सब ने अंग्रेजों को भगाया था और देश को संविधान बनाया था संविधान इसलिए बना है कि हमारे लोग सुरक्षित रहे। हमारे देश के लोगों का अधिकार सुरक्षित रहे लेकिन आज देखा जा रहा है केंद्र में मोदी की जो सरकार है वह न्यायालय को शपथ पत्र देकर आरक्षण में कटौती का काम कर रही है।

न्यायालय के माध्यम से संवैधानिक अधिकारों पर आरक्षण में कटौती का काम कर रही है। यह भारतीय जनता पार्टी आरएसएस की विचारधाराओं चल रही है हमेशा लोगों को बांटने का काम करती है। जिस तरह से अंग्रेज डिवाइड करते थे उसी तरह से भाजपा भी वही नीति अपना रही है। आज वही काम केंद्र की मोदी की सरकार कर रही है जिसके विरोध में कांग्रेस जन आज संविधान को सुरक्षित रखने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे है।

गरीब लोगों और वंचित लोगों को अधिकार दिलाने के लिए और सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस पार्टी कहीं भी संघर्ष करने के लिए तैयार है।

भारतीय जनता पार्टी धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर रही है। सांप्रदायिक पार्टी का एक रोल है वह अदा करने का काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी अंग्रेजो की नीतियो पर चल रही है। अंग्रेज लोगों बांटने का काम करते थे वही काम आज केंद्र की मोदी की सरकार कर रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन