बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

विधानसभा अध्यक्ष को RJD विधायकों ने चेम्बर में बनाया बंधक, पुलिस ने बल प्रयोग कर निकाला बाहर, जानिए हंगामे की वजह

विधानसभा अध्यक्ष को RJD विधायकों ने चेम्बर में बनाया बंधक, पुलिस ने बल प्रयोग कर निकाला बाहर, जानिए हंगामे की वजह
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। बिहार विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के सामने आरजेडी विधायकों ने जमकर हंगामा किया. विधायकों को पुलिस ने बल प्रयोग कर बाहर निकाला. बिहार विधानसभा में मंगलवार को अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां आरजेडी के विधायकों ने विधानसभा के बाहर हंगामा करने के साथ ही सदन के अंदर भी जमकर प्रदर्शन किया.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक, विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को उनके चेंबर में ही बंधक बना लिया, जिसके बाद विधायकों को पुलिस ने बाहर निकाला.इस दौरान पुलिस ने उन्हें लात घूंसों से भी पीटा. यह हंगामा सरकार की ओर से पेश बिहार पुलिस सशस्त्र विधेयक के खिलाफ हुआ. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसे काला कानून बताया.

पथराव के बीच पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां

बिहार के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मंगलवार को बिहार विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर राजधानी पटना में जमकर हंगामा किया. इस बीच जमकर पथराव भी किया गया तथा पुलिस को भी लाठियां भांजनी पड़ी. प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें भी छोड़ी गई. इस बीच, बिना अनुमति के प्रदर्शन करने वाले राजद नेता तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया.

प्रशासन ने नहीं दी थी अनुमति

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने मंगलवार को विधानसभा घेराव करने की घोषणा की थी, जिसे प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन