RJD supremo Lalu Prasad's hospital picture surfaced, daughter Rohini Acharya posted, condition critical

पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि परिवार ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस बीच उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अस्‍पताल में भर्ती लालू की पहली तस्‍वीर ट्वीट कर उनके शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है।

बता दें कि पटना में राबड़ी देवी के आवास (Rabri Devi House) में गिर जाने के कारण उनके कंधे की हड्डी टूट गई है। पैर व कमर में भी चोट आई है। वे किडनी की बीमारी सहित अन्‍य कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से भी ग्रस्‍त हैं।

इस बीच बीती सुबह अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उन्‍हें पटना के एक अस्‍पताल में भर्ती (Lalu Yadav Hospitalized) कराना पड़ा। अब अस्‍पताल में इलाज के दौरान की उनकी पहली तस्‍वीर समाने आई है, जिसमें वे गंभीर स्थिति में नजर आ रहे हैं। यह तस्‍वीर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने ट्वीट किया है।

See also  सीएम योगी के खिलाफ याचिका पर लगा जुर्माना

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।