रायपुर। Road Safety Cricket Series:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्‍टेडियम में मंगलवार से रोड सेफ्टी क्रिकेट सीरीज शुरू हो रही है। आज पहला मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा।

Road Safety Cricket Series:इससे पहले सोमवार शाम क्रिकेट स्टार रायपुर पहुंचे । रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के किए गए खास इंतजाम के बीच आए खिलाड़ियों को 5 स्टार लग्जरी रिजॉर्ट ले जाया गया।

Road Safety Cricket Series:क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के लिए खास इंतजाम किए गए। इंडिया लीजेंड्स टीम के लिए बस मंगवाई गई थी। मगर सचिन के लिए लग्जरी बीएमडब्ल्यू का इंतजाम किया गया, इसी में बैठकर सचिन रिजॉर्ट पहुंचे।

Road Safety Cricket Series:जबकि वेस्टइंडीज के लेजेंड खिलाड़ी ब्रायन लारा और ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली जैसे खिलाड़ी अपनी टीम के साथ बस में बैठकर रवाना हुए। भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज के अलावा बांग्लादेश के खिलाड़ी भी रायपुर आ चुके हैं।

See also  मिर्च जलाकर हाथियों को भगाने की दी जा रही है ट्रेनिंग..! ऐसा करके वन विभाग बढ़ा रहा है हाथी-मानव द्वंद का खतरा…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।