क्रिकेट स्टेडियम
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : छत्तीसगढ़ में शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम की सुरक्षा को लेकर अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम परसदा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. सरकार रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दौरान कोई भी लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं.

यही वजह है कि क्रिकेट स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है. इसके साथ ही क्यूआरटी टीम को भी अलर्ट किया गया है.

रिवाल्वर के साथ आरोपी गिरफ्तार

ज्ञात हो कि नया रायपुर में रिवाल्वर के साथ एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. वहीँ बीती रात पार्किंग में खड़ी कार के चोरों ने कांच तोड़ दिए थे. इस मामले में 4 लोगों को पकड़ कर पुलिस ने जेल भेजा है.

4 लोगों ने तोड़ा कार का कांच

मंदिर हसौद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार के मैच के दौरान पार्किंग में खड़ी कार में रखे बैग को निकालने के लिए 4 लोगों ने कार का कांच तोड़ दिया था. मौके पर तुरंत उन चारों को पकड़ा गया. आरोपी पलौद गांव के रहने वाले हैं. चारों पर धारा 151 की कार्रवाई कर जेल भेजा गया है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।