बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

भारत में कोरोना का खतरा : 1 जनवरी से इन देशों के यत्रियों का RT-PCR अनिवार्य, यात्रा से पहले अपलोड करनी होगी रिपोर्ट

भारत में कोरोना का खतरा : 1 जनवरी से इन देशों के यत्रियों का RT-PCR अनिवार्य, यात्रा से पहले अपलोड करनी होगी रिपोर्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

RT-PCR Test Mandatory: चीन,अमेरिका और जापान समेत कई देशों में कोरोना ने बार फिर से हड़कंप मचा दिया है। वहां संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते कोरोना मामलों ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। लेकिन भारत में फिलहाल संक्रमण काबू में है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि हफ्तेभर में नए मामलों में 14 फीसदी का उछाल आई है।

1 जनवरी 2023 से चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। उन्हें यात्रा से पहले अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा है कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले पैसेंजर्स के लिए 1 जनवरी 2023 से RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। इन पैसेंजर्स को यात्रा से पहले अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, जब भी पूर्व एशिया में कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो उसके 35-40 दिन बाद भारत में भी नई लहर शुरू हो जाती है। भारत में भी BF.7 के कई मामले सामने आ चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक दो दिन में विदेशों से आए 6 हजार यात्रियों में से 39 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन