कीव। Russia Ukraine war Breaking: यूक्रेन में लगातार हमाले के बीच यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने एक नई एडवाइजरी जारी की है। सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने के लिए कहा है। दूतावास ने रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ती शत्रुता के मद्देनजर यह परामर्श जारी किया है।

Russia Ukraine war Breaking: यूक्रेन में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बाद इसी तरह का एक परामर्श जारी किया गया था। आपको बता दें कि दूतावास ने एक हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरी एडवाइजरी जारी की है।

Russia Ukraine war Breaking: भारतीय दूतावास ने कहा, “19 अक्टूबर को दूतावास द्वारा जारी परामर्श के अगले क्रम के तहत यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध साधनों से तुरंत यूक्रेन छोड़ दें।”

Russia Ukraine war Breaking:दूतावास ने कहा कि पहले के परामर्श का अनुसरण करते हुए कुछ भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ चुके हैं। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि देश से बाहर जाने के लिए यूक्रेनी सीमा तक की यात्रा की खातिर वे किसी मार्गदर्शन या सहायता के लिए उससे संपर्क कर सकते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।