नई दिल्‍ली। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गोडसे को देशभक्‍त बताने के मुद्दे पर

सफाई देते हुए कहा कि अगर सदन के किसी भी सदस्‍य के दिल को ठेस पहुंची है तो वह सदन से माफी

मांगती हैं। उन्‍होंने कहा कि परंतु मैं यह भी कहना चाहती हूं कि संसद में मेरे बयानों को तोड़ मरोड़कर

प्रस्तुत किया गया जो निंदनीय है।

 

बोलीं.गांधी के काम का सम्‍मान करती हूं :

साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा देश के लिए किए गए काम का मैं सम्मान करती हूं।

इसके बाद उन्‍होंने नाम लिए बगैर वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि

इसी सदन के एक सदस्य ने मुझे सार्वजनिक तौर पर आतंकवादी कहा। मेरे खिलाफ अदालत में कोई आरोप

सिद्ध नहीं हुआ है। बिना आरोप साबित हुए मुझे अपमानित किया गया है। यह गलत है।

 

लोकसभा में भारी हंगामा :

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के माफीनामे के बाद भी कांग्रेस सांसदों की नाराजगी दूर नहीं हुई। कांग्रेस सांसदों ने

See also  कोरोना अपडेट - छत्तीसगढ़ में 187270 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा, 74890 मरीजों ने कोविड से जीत ली जंग

साध्‍वी के बयान के दौरान सदन में हंगामा मचाया। साध्‍वी के बयान पर विपक्ष का लोकसभा में लगातार

विरोध जारी है। कांग्रेस सांसद सदन में नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस सांसदों ने सदन में महात्मा गांधी की

जय… और डाउन-डाउन गोडसे… के नारे लगाए।

 

साध्‍वी के बयान पर राजनीति न करे कांग्रेस :

दूसरी तरफ संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि आखिर

कांग्रेस सांसद ने हमारी सदस्य को बिना आरोप सिद्ध हुए आतंकवादी कैसे कह दिया। इस पर भी ध्यान

दिया जाना चाहिए। साध्‍वी ने माफी मांग ली तो इस मुद्दे का राजनीतिकिरण नहीं किया जाना चाहिए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।