बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Box Office : दृश्यम 2 के आगे फीकी पड़ी सलाम वेंकी, भेड़िया का भी बिगड़ा खेल

Box Office : दृश्यम 2 के आगे फीकी पड़ी सलाम वेंकी, भेड़िया का भी बिगड़ा खेल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Box Office Report : बॉक्स ऑफिस में दृश्यम 2 को रिलीज हुए काफी समय हो गया है लेकिन लोगों के बीच उसका क्रेस अभी भी जारी है । अभी भी काफी कमाई कर रही है । वहीं, अब शुक्रवार को 'सलाम वेंकी' और 'विजयानंद' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है। तो चलिए जानते हैं कि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का बोलबाला रहा…

सलाम वेंकी
शुक्रवार को काजोल और विशाल जेठवा की फिल्म 'सलाम वेंकी' रिलीज हुई है। मां-बेटे के खूबसूरत कहानी दिखाती इस फिल्म को समीक्षकों का बढ़िया रिस्पांस मिला, लेकिन यह पहले दिन कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन महज 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

दृश्यम 2
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं और यह अभी भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। वहीं, अब 22वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार को 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब इसकी कुल कमाई 198.40 करोड़ रुपये हो गई है।

भेड़िया
वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन दिन बीतने के साथ इसकी कमाई भी सुस्त पड़ती जा रही है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 15वें दिन 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 57.97 करोड़ रुपये हो गया है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन