उज्जैन। संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत ने बुधवार को सुजलाम जल महोत्सव के अंतर्गत ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में देश के पहले जल स्तंभ का अनावरण किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11.30 बजे संघ प्रमुख महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां गर्भगृह से भगवान महाकाल के दर्शन व अभिषेक किया। 

संघ प्रमुख परिसर स्थित मार्बल चबूतरे पर चल रहे चतुर्वेद पारायण स्थल पर श्री वेदनारायण भगवान की पूजा अर्चना के बाद वे शहनाई गेट के समीप स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां जल स्तंभ का अनावरण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत संघ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन में शामिल होने के इंदौर रोड स्थित मालगुडी डेज रवाना हो गए।

See also  दिल्ली में चीफ इमाम इल्यिासी से मोहन भागवत ने की मुलाकात, कहा भारत में हिन्दू, मुस्लिम एक समान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।