गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कर दी यह गलती, मिनी माता के जन्मदिन को बताया पुण्यतिथि, दे दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर होने लगे ट्रोल

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सोशल मीडिया में एक गलती कर दी। उनके द्वारा एक गलत ट्वीट करने से वे सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगे। दरअसल चंद मिनट पहले हुए उनके एक अधिकृत ट्वीट में उन्होंने समाज सेविका स्व. मिनी माता के जन्म दिन को पुण्य तिथि बताया है तथा उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की है, जबकि मिनी माता का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है।

डॉ. सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली प्रख्यात समाज सेविका मिनी माता जी को पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने आगे कहा कि आपके आदर्श और विचार हम सभी को बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं।

मिनीमाता छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद थीं। वे पांच बार सांसद चुनी गईं। समाज का पिछड़ापन दूर करने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। छुआछूत मिटाने के लिए उन्होंने इतना काम किया कि मिनी माता को लोग मसीहा के रुप में देखा करते थे।

बता दें कि डॉ. प्रेमसाय सिंह उच्च शिक्षित राजनेताओं में से एक हैं। वे डॉक्टर हैं तथा राज्य के शिक्षा मंत्री भी हैं। मिनी माता के समर्थकों ने भी ऐसे ट्वीट पर आश्चर्य जताया है। मंत्रीजी अनुसूचित जनजाति विभाग के भी मंत्री हैं, इसलिए मिनी माता के समर्थकों ने ऐसे गलत ट्वीट को लेकर दु:ख और अफसोस जताया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन