OmicronBreaking : मुंबई में 7 जनवरी तक धारा 144 लागू, नये साल के जश्न पर भी लगी पाबंदी

मुंबई/नई दिल्ली। भारत सरकार देश में बढ़ते कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर चिंता में हैं। वहीं राज्य सरकारें भी नए साल के जश्न को देखते हुए पाबंदियां लगा रही हैं, ताकि नए वैरिएंट के प्रसार को बढ़ने से रोका जा सके। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते केसों को देखते हुए आज से 7 जनवरी 2022 तक के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुए मुंबई में आज से शुरू होकर 7 जनवरी 2022 तक धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक रेस्तरां, होटल, बार, पब, रिसॉर्ट और क्लब समेत किसी भी बंद या खुली जगह में नए साल 2022 के जश्न और पार्टियों पर रोक लगा दी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।