मुंबई/नई दिल्ली। अमेरिका चीन के बीच ट्रेड वॉर पर सकारात्मक बातचीत के साथ-साथ

मजबूत वैश्विक संकेतों से कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को सेंसेक्स रेकॉर्ड स्तर पर

बंद हुआ।

 

बीएसई के 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 529.82 अंक

(1.31%) उछलकर रेकॉर्ड 40,889.23 पर बंद हुआ। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज

(NSE) का निफ्टी 164.60 अंकों (1.38%) की तेजी के साथ 12,079.00 पर बंद हुआ।

 

बीएसई पर 28 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो महज दो कंपनियों के शेयर लाल निशान

पर बंद हुए, वहीं एनएसई पर 44 कंपनियों के शेयरों में लिवाली तथा छह कंपनियों के शेयरों

में बिकवाली दर्ज की गई।

 

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने रेकॉर्ड 40,931.71 का ऊपरी स्तर तथा 40,393.90 का

निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 12,084.50 का उच्च स्तर और 11,919.75 का निम्न स्तर

छुआ।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  बहुमंजिली इमारत में विपदा आ जाए तो उसका निराकरण कैसे करें, आपदा प्रबंधन की तैयारी पहले से हो

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।