बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Share Market : ओपनिंग बेल में धड़ाम हुआ शेयर बाजार! सेंसेक्स में 200 से अधिक अंकों की गिरावट, जानें निफ्टी का हाल…

Share Market : ओपनिंग बेल में धड़ाम हुआ शेयर बाजार! सेंसेक्स में 200 से अधिक अंकों की गिरावट, जानें निफ्टी का हाल…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। Share Market : ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 13 अक्टूबर को गिरावट के साथ शुरुआत हुई। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले। ट्रेडिंग के साथ सेंसेक्स 249.91 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,250.91 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 84.30 अंक या 0.33 प्रतिशत टूटकर 25,201.05 पर कारोबार कर रहा है।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। ये तीनों इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड करते हुए नजर आ रहे हैं। ऑटो सेक्टर में भी 26 अंकों की मामूली गिरावट बनी हुई है। बैकिंग सेक्टर की बात करें तो इसमें भी बड़ी गिरावट का सिलसिला जारी है। यह इंडेक्स 171.77 अंक या 0.27 प्रतिशत लुढ़कर 63,700.81 पर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाज़ारों में मिले जुले संकेत

Share Market : सोमवार की सुबह एशियाई बाज़ारों के शुरुआती संकेत मिले-जुले हैं, हालांकि, GIFT निफ्टी 100 अंक टूटकर 25,310 के आसपास कारोबार कर रहा है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड-वॉर बढ़ने की आशंका ने शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट को हिला दिया। जहां डाओ जोन्स 900 अंक टूटा और लगातार पांचवें दिन गिरा, जबकि नैस्डैक 825 अंक नीचे बंद हुआ। हालांकि, रविवार को ट्रंप के नरम रुख से फ्यूचर्स में राहत के संकेत मिल रहे हैं।

Akshay Ajay Behra
लेखक / पत्रकार:

Akshay Ajay Behra

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन