कांग्रेस को झटका: अब त्रिपुरा कांग्रेस के अध्‍यक्ष पीयूष कांति बिस्‍वास का इस्‍तीफा, TMC में हो सकते हैं शामिल

त्रिपुरा। पंजाब कांग्रेस का संकट अभी पूरी तरह से खत्‍म भी नहीं हुआ है कि कांग्रेस (Congress) के लिए त्रिपुरा (Tripura) त्रिपुरा कांग्रेस के अध्‍यक्ष पीयूष कांति बिस्‍वास (Pijush Kanti Biswas) ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है।

पीयूष कांति का कांग्रेस से इस्‍तीफा देना पार्टी के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पीयूष कांति ने इस्‍तीफे के साथ ही राजनीति से सन्‍यास लेने का फैसला कर लिया है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि वह बहुत जल्‍द तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

अपने पद से इस्‍तीफा देने के बाद पीयूष कांति बिस्‍वास ने कहा, “मेरे लिए पद से इस्‍तीफा देना बहुत दर्दनाक है। मैं सोनिया जी का आभारी हूं, जिन्‍होंने मुझे पार्टी की सेवा करने का मौका दिया। उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह राजनीति से सन्‍यास ले रहे हैं और वापस अपने पेशे में जा रहे हैं। बता दें कि, पीयूष कांति बिस्वास पेशे से वकील हैं।

See also  Happy Birthday : 73 साल की हुईं सोनिया गांधी, PM मोदी, भूपेश बघेल समेत इन नेताओं ने दी बधाई

इससे पहले अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव टीएमसी में शामिल हो गई थीं। कांग्रेस की पूर्व नेता सुष्मिता देव ने कहा कि वह बिना किसी शर्त के तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी उन्‍हें जो भी जिम्‍मेदारी देंगी वह उसका पालन करेंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।