बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG विधानसभा में शुरू हुई वेब सीरीज 'सिक्स सस्पेक्ट्स' की शूटिंग, आशुतोष राणा पर फिल्माए जाएंगे सीन, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने क्लैप शॉट देकर की शुरुआत

CG विधानसभा में शुरू हुई वेब सीरीज 'सिक्स सस्पेक्ट्स' की शूटिंग, आशुतोष राणा पर फिल्माए जाएंगे सीन, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने क्लैप शॉट देकर की शुरुआत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में वेब सीरीज 'सिक्स सस्पेक्ट्स' की शूटिंग शुरू हुई।  अजय देवगन इस वेब सीरीज के निर्माता हैं जबकि ऋचा चड्‌ढा और प्रतीक गांधी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने क्लैप शॉट के साथ इसकी औपचारित शुरुआत की है।

बता दें कि सीरीज के लिए विधानसभा परिसर में अभिनेता आशुतोष राणा पर कुछ दृश्य फिल्माए जाने हैं। छत्तीसगढ़ में इसकी शूटिंग कई दिनों से चल रही है। आशुतोष एक सप्ताह पहले से छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वेब सीरीज की पूरी यूनिट कवर्धा राजमहल में ठहरी थी। इस दौरान फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्य वहां की विभिन्न लोकेशन पर फिल्माए गए।

राजनीतिक परिवार में हुई हत्या से जुड़ी हुई वेब सीरीज की कहानी

वेब सीरीज की कहानी एक राजनीतिक परिवार में हुई हत्या से जुड़ी हुई है। ऐसे में निर्माताओं ने विधानसभा में शूटिंग की अनुमति मांगी थी। बताया जा रहा है कि विधानसभा परिसर में शूटिंग की इजाजत मिल चुकी है, लेकिन मुख्य हॉल के लिए मना कर दिया है।

बता दें कि शूटिंग को लेकर विधानसभा परिसर और उसके बाहर भी उत्साह का माहौल दिख रहा है। बड़ी संख्या में लोग शूटिंग देखने पहुंचे हैं। प्रदेश का संस्कृति विभाग इस तरह के फिल्मों की शूटिंग शुरू होने से खासा उत्साहित है। राज्य सरकार ने हाल ही में अपनी पहली फिल्म नीति जारी की है। इसमें राज्य में शूटिंग करने पर विभिन्न रियायतों और अनुदान का भी प्रावधान है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन