बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

SIR: बिहार के बाद क्या अब बाकी राज्यों में भी होगा SIR, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस कल, हो सकता है बड़ा ऐलान

SIR: बिहार के बाद क्या अब बाकी राज्यों में भी होगा SIR, चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस कल, हो सकता है बड़ा ऐलान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

SIR: नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) बिहार की तरह से अब पूरे देश में अखिल भारतीय विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाएगा। इसे लेकर चुनाव आयोग सोमवार को एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में जिन-जिन राज्यों में चुनाव होने हैं वहां यह अभियान चलाया जाएगा।

SIR: चुनाव आयोग सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में शाम 4:15 बजे एसआईआर को लेकर बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान आयोग चुनाव आयोग देश के 10 से 15 राज्यों में SIR कराने का ऐलान कर सकता है। माना जा रहा है कि पहले चरण की शुरुआत असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल में 2026 में होने वाले विस चुनाव से पहले होगी।

SIR:आयोग पहले ही कर चुका है स्पष्ट

भारतीय निर्वाचन आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि SIR उन सभी राज्यों में कराया जाएगा, जहां मतदाता सूची को दुरुस्त किए जाना है। बिहार में SIR कराए जाने के बाद ही विस चुनावों की घोषणा की गई थी। आयोग के मुताबिक, अब इसी तरह क्रमवार विभिन्न चरणों में राज्य दर राज्य विस चुनाव से निर्धारित अंतराल पहले SIR कराकर मतदाता सूची को शुद्ध किया जाएगा।

SIR: बिहार SIR पर मचा था बवाल, सुप्रीम कोर्ट में चल रहा केस

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ECI ने बिहार में SIR अभियान चलाया था। उस दौरान बिहार में काफी बवाल मचा था। अब बिहार में वोटर लिस्ट के गहन रिवीजन का काम पूरा हो चुका है। लगभग 7.42 करोड़ नामों वाली अंतिम सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की गई थी। विपक्षी दलों के नेता खासकर राहुल गांधी इसे वोट चोरी करार देकर विरोध अभियान चलाया था। सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले पर सुनवाई कर रहा है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन