ब्रेकिंग: 18 प्लस के लिए 7 जून को रायपुर पहुंचेगी छह लाख वैक्सीन, नहीं करना होगा इंतजार
ब्रेकिंग: 18 प्लस के लिए 7 जून को रायपुर पहुंचेगी छह लाख वैक्सीन, नहीं करना होगा इंतजार

रायपुर। Corona Vaccination: छत्तीसगढ़ में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए इस महीने छह लाख वैक्सीन आएगी। सात जून को वैक्सीन वैक्सीन की पहली खेप आएगी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए वैक्सीन नहीं है। 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध है और लगातार टीकाकरण चल रहा है।

45 से अधिक आयु वालों के लिए अभी 11.50 लाख का स्टाक

कोविशील्ड और 2.30 लाख कोवैक्सीन यानी कुल 13.50 लाख से अधिक वैक्सीन उपलब्ध है। प्रदेश में इस आयु वर्ग के 58,66,599 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। इसमें 45,12,348 लोगों को पहला डोज लगा है। वहीं 18 से 44 आयु वर्ग के 1.26 करोड़ लोगों में 7,85,403 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Chhattisgarh: जशपुर में पहली बार पहुंचेगी ट्रेन? धरमजयगढ़-लोहरदगा रेल लाइन का पूरा रूट जानिए

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।