भोपाल/जबलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आए आभूषण विक्रेता के संपर्क में आने वालों पर संक्रमित होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। दरअसल, उसकी दुकान का एक और कर्मचारी (45) कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसके चलते जिले में वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5 से बढ़कर 6 पहुंच गई है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सात हो गई है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती आभूषण कारोबारी को ऑक्सीजन पर रखा गया है। इधर, संजीवनी नगर निवासी एक संदिग्ध सोमवार रात विक्टोरिया से भाग गया था लेकिन फिर वापस लौट आया। रविवार को आभूषण विक्रेता की दुकान के सेल्समैन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार को विक्टोरिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 3 संदिग्धों के थ्रोट स्वाब के नमूने जांच के लिए एनआईआरटीएच भेजे गए थे। शाम को जारी की गई रिपोर्ट में आभूषण दुकान का कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड के लिए रेफर किया गया।
इधर कल सीएम पद की शपथ लेते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल एवं जबलपुर में कर्फ्यू लागू करने के लिए जिला कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए हैं।

See also  कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली पर जानें कैसा रहेगा राशिफल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।