मुंबई। शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की स्मृति सभा में शिवसेना के अलावा

भारतीय जनता पार्टी के नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल हुए महाराष्ट्र

के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को वापस आते वक्त शिवसैनिकों की ओर से नारेबाजी

का सामना करना पड़ा।

 

मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित स्मृति सभा में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पहुंचे थे।

बालासाहेब को श्रद्धांजलि देने के बाद जब फडणवीस कार्यक्रम स्थल से वापस जा रहे थे,

तभी उन्हें शिवसैनिकों की नारेबाजी का सामना करना पड़ा।

 

कार्यकर्ता उनके सामने नारे लगा रहे थे- ‘सरकार किसकी? शिवसेना की।’ बता दें कि

कार्यक्रम में फडणवीस के अलावा पंकजा मुंडे और विनोद तावड़े में शामिल हुए।

 

इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर तंज कसते हुए रविवार को ट्वीट किया था जिसमें

उन्होंने बालासाहेब के स्वाभिमान का संदेश देने की बात कही थी।

 

इसका जवाब सेना के सांसद और सीनियर नेता संजय राउत ने शिवाजी पार्क में दिया। उन्होंने

See also  भारत में पहली बार 10 लाख से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन, एक ही दिन में दिए गए करीब 14 लाख डोज

कहा था कि सेना को कोई स्वाभिमान और समझदारी न सिखाए।

 

उन्होंने दावा किया कि सेना जल्द ही सरकार बनाएगी और बालासाहेब से सेना का सीएम बनाने

का जो वादा किया गया था, उसे पूरा किया जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।