रायपुर समेत इन तीन शहरों में लगेंगे स्मॉग टॉवर, चौक-चौराहों पर होंगे एयर प्यूरीफायर
रायपुर समेत इन तीन शहरों में लगेंगे स्मॉग टॉवर, चौक-चौराहों पर होंगे एयर प्यूरीफायर

रायपुर। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में स्मॉग टॉवर लगाया जाएगा। इसके साथ ही चौक-चौराहों पर एयर प्यूरीफायर भी लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इसके लिए 50 करोड़ रुपए की राशि जारी किया है।


जानकारी के अनुसार रायपुर, दुर्ग और भिलाई में स्मॉग टॉवर लगाया जाएगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने राज्य सरकार से प्रस्ताव मांगा था। वहीं नगरीय प्रशासन विभाग ने रिपोर्ट भेजा था।जिसके बाद केंद्र ने प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए स्मॉग लगाने पर सहमति देते हुए 50 करोड़ की राशि जारी की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Chhattisgarh News: सुबह-सुबह ED की रेड से मचा हड़कंप, रामगोपाल अग्रवाल के घर से लेकर धमतरी तक कई ठिकानों पर जांच

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।