National Herald Case: Sonia Gandhi to be questioned by ED today, Congress workers protest in Chhattisgarh, CM Bhupesh Baghel, Markam will also be involved

नई दिल्ली। National Herald case: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खबर है कि प्रवर्तन निदेशालय को जांच के दौरान यंग इंडियन में संदिग्ध लेनदेन की जानकारी मिली है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कंपनी से जुड़े कांग्रेस नेताओं को पूछताछ के लिए फिर से तलब किया जा सकता है।

National Herald case: रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि यंग इंडियन में ‘संदिग्ध लेनदेन’ की बात पता लगी है। उन्होंने कहा कि शेल कंपनियों के जरिए 4-5 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। बता दें कि ईडी इन शेल कंपनियों के मालिक,शेयर धारकों और निदेशकों के बयान दर्ज कर चुकी है।

National Herald case सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पवन बंसल, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया और राहुल गांधी समेत यंग इंडियन के सभी पदाधिकारियों को दोबारा समन भेजे जाएंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।