रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 16 जनवरी को बुलाया गया है। इस सत्र में राज्यपाल सुश्री

अनुसूईया उइके का अभिभाषण एवं अभिभाषण के ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

विधानसभा सचिवालय द्वारा इस विशेष सत्र को लेकर 8 जनवरी को ही अधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी कर दी गई थी।

इस विशेष सत्र को लेकर प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है।

भाजपा विधायकों ने आपत्ति जताई है कि देश में यह पहला विधानसभा होगा जिसमें राज्यपाल के अभिभाषण के लिए एक दिन

का विशेष सत्र बुलाया गया है। भाजपा विधायकों ने इस संबंध में राज्यपाल सुश्री उइके एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत

से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौपते हुए आपत्ति भी जताई है।

आपत्ति में यह मांग की गई है कि राज्यपाल का अभिभाषण हमेशा बजट सत्र के पहले दिन होता है ऐसे में इस विशेष सत्र की

कार्यसूची को बजट सत्र की कार्यसूची में ही जोड़ा जाए।

See also  ब्राउन शुगर के बड़े सप्लायर को पकड़ने में छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली सफलता, बिहार से किया गया गिरफ्तार

इधर मुख्यमंत्री निवास में बुधवार शाम को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में होने वाली

इस बैठक में विशेष सत्र को लेकर भी चर्चा किए जाने की संभावना है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।