टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली। देश के शीर्ष राजनैतिक हस्ती नेहरू.गांधी परिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद से

मिली एसपीजी सुरक्षा को केंद्र सरकार ने वापस ​लेने का फैसला किया है।

अब गांधी परिवार के पास विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) कवर नहीं होगा,

बल्कि उन्हें जेड प्लस श्रेणी का सुरक्षा कवर दिया जाएगा।

सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,

उनके बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को अब जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी।

गाँधी के करीबी सूत्रों का कहना है कि उन्हें सूचित नहीं किया गया है।

वहीं सरकारी सूत्रों ने कहा कि हाल ही में सुरक्षा समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया।

क्या होती है जेड प्लस सुरक्षा

जेड प्लस सुरक्षा का मतलब है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के लगभग 100 कर्मियों द्वारा सुरक्षा कवर दिया जाना।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  CG NEWS : ठंड की वजह से इन जिलों में स्कूल के समय बदलाव, 12 जिलों में स्कूल बंद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।