श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों ने रविवार को ग्रेनेड हमला किया। सीआरपीएफ के सैन्य दस्ते पर लाल चौक के पास हुए इस हमले में दो जवान घायल हो गए, जबकि दो अन्य नागरिक भी इसकी चपेट में आ गए।

सीआरपीफ ने इस हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर में सीआरपीएफ की सी/171 बटैलियन पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले में दो नागरिक तथा दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

सीआरपीएफ के आईजी ने कहा कि रविवार को व्यस्त मार्केट के दौरान ग्रेनेड हमले की घटना है। जिसने भी ऐसा किया है, उसका मकसद स्थानीय लोगों के बीच डर का माहौल पैदा करना है, जिससे घाटी में सामान्य हालत ना बने।

इससे पहले कश्मीर जोन पुलिस ने इस हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर के लाल चौक इलाके में प्रताप पार्क के पास आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया।

See also  ब्रेकिंग: अभिनेत्री पायल रोहतगी को जमानत, नेहरू परिवार पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।