गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

विस बजट सत्र : घटिया एक्सप्रेस-वे निर्माण मामले में राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, 6 अफसर सस्पेंड

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

लोक निर्माण मंत्री साहू ने सदन में की घोषणा

ठेकेदार से दोबारा कराया जाएगा पूरा मरम्मत कार्य

रायपुर। राजधानी के रेलवे स्टेशन से शदानी दरबार तक 15 किमी एक्सप्रेस-वे के घटिया निर्माण पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बुधवार को विधानसभा में निर्माण से जुड़े 6 अफसरों को सस्पेंड करने की घोषणा की।

ताम्रध्वज साहू के लिए इमेज नतीजेधर्मजीत सिंह के लिए इमेज नतीजे

सदन में जोगी कांग्रेस के सदस्य धर्मजीत सिंह के सवाल के जवाब में मंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक्सप्रेस-वे के घटिया निर्माण के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार बताते हुए सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया। जिन अफसरों को सस्पेंड किया गया है उनमें ईई, एसई, एसडीओ सहित कई अन्य सीनियर अफसर शामिल हैं।

विधायक धर्मजीत सिंह ने राजधानी के एक्सप्रेस-वे के घटिया निर्माण का मुद्दा उठाते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से एक्सप्रेस वे बनाया गया, लेकिन उसमें जनता चल नहीं पा रही है।

जब टेक्क्निकल टीम ने इसे गलत बताया था, तो फिर आखिर अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। अब तक इन अधिकारियों पर क्यों कार्रवाई की गई। धर्मजीत सिंह ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की जनता का दुर्भाग्य है कि इस एक्सप्रेस-वे पर वे चल नहीं पा रही है और इस मामले में दोषी अधिकारियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस दौरान अधिकारियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्य है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस निर्माण के लिए किसी को जल संसाधन विभाग से लाया गया था। किसी को नगरीय प्रशासन विभाग से लाया गया था, जिन्हें ऐसे निर्माण का बिल्कुल भी अनुभव नहीं था, उन्हें ये इतने बड़े एक्सप्रेस बनाने की जिम्मेदारी दी गई।

धर्मजीत सिंह ने सदन में ही मंत्री से सभी को सस्पेंड करने की मांग की। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे-ऐसे चुन-चुनकर इंजीनियर लाए हैं कि इन्हें इसकी जानकारी ही नहीं। क्या ऐसा होता कि किसी इंजीनियर को राकेट बनाने इसरो भेज दिया जाए। जिन्हें पीलर की जानकारी नहीं थी, उन्हें आपने एक्सप्रेस-वे बनाने की जिम्मेदारी दे दी।

विस अध्यक्ष ने कहा-ऐसे अधिकारियों को तुरंत पुरस्कार दिया जाए...

धर्मजीत सिंह की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि ऐसे अधिकारियों को तुरंत पुरस्कार मिलना चाहिए और वह भी अभी ही। इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सदन में सभी 6 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि मैं अधिकारियों का नाम लेना नहीं चाहूंगा, लेकिन विधायक जी ने जिन-जिन अफसरों का जिक्र किया, उनकी संख्या 6 है। मैं सभी को तत्काल सस्पेंड करने की घोषणा करता हूं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन