रायपुर। आज राजधानी पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अयोध्या में रामजन्म भूमि में माननीय सर्वोच्च न्यायालय

द्वारा दिए जाने वाले फ़ैसले के मद्देनज़र क़ानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सभी सोशल मीडिया के ग्रूप

एडमिन को अलर्ट करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

 

जो इस प्रकार है :—

1. सभी ग्रूप एडमिन ग्रूप की सेटिंग ONLY ADMIN CAN POST में रखें।

2. किसी भी तरह की भड़काऊ, आपत्तिजनक बयान एवं साम्प्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले संदेश को

प्रचारित न    करें। ऐसे संदेश प्रसारित होने पर सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी सम्बंधित वाट्सऐप ग्रूप के ग्रूप एडमिन की होगी।

साथ ही सम्बंधित ग्रूप के एडमिन पर क़ानूनी कार्रवाई होगी।

3. इसके अलावा किसी भी प्रकार की साम्प्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुचाने पोस्ट करने या उसे शेयर करने वालों

पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जावेगी। साथ ही राजधानी पुलिस ने सभी नागरिकों से आपसी सदभाव एवं शांति बनाए

रखने की अपील की है।

See also  विवाद के बाद तिरंगे के रंग में रंगा गया जिन्ना टावर, जानें पूरा मामला किस बात हुआ था विवाद

 

Whatsapp चलाते हैं तो जरूर देखें यह वीडियो, वरना बंद हो जाएगा Account | The Rural Press |

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।